Description
सौंफ के बारे में सब जानते हैं, लेकिन मोटी सौंफ से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में कम ही लोगों को जानकारी होती है। मोटी सौंफ न सिर्फ मुंह का स्वाद बढ़ाने के लिए, बल्कि होम रेमेडी की तरह भी इस्तेमाल में लाई जाती है। वैद्य हरिकृष्ण पांडेके अनुसार, ‘पेट में दर्द, कब्ज और अपच की समस्या के लिए मोटी सौंफ का सेवन करना हितकर होता है। इसके औषधीय गुणों से महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म भी आराम मिलता है। इतना ही नहीं इसका सेवन करने से मूड में भी सुधार होता है।’ मोटी सौंफ स्वास्थ्य के लिए किस तरह हितकर है, आइए इस लेख में जानें।
मोटी सौंफ क्या है?
इसे अंग्रेजी में एनीस सीड्स कहा जाता है और इसका पौधा मोटी सौंफ की तरह ही होता है, जिसकी खेती पिछले 4000 सालों से ईजिप्ट में की जा रही है। यह स्वाद में थोड़ा-थोड़ा मुलेठी की तरह लगती है और इसे ब्रेथ फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। यह सामान्य सौंफ से आकार और रंग में अलग होती है। इसका रंग ब्राइट ऑलिव -ग्रीन और ग्रे-ब्राउन हो सकता है और आकार में यह थोड़ी बड़ी और मोटी होती है।





Reviews
There are no reviews yet.